आम सवाल

इंस्टॉल, कीमत, बिना इंटरनेट काम, फ़ोन खो जाए तो, और ग्राहकों की जानकारी कौन देख सकता है।

क्या कुछ इंस्टॉल करना ज़रूरी है?

नहीं। किसी भी ब्राउज़र में halldiary.in/app खोलें। Android ऐप चाहें तो Google Play से लें।

क्या यह फ़्री है?

हाँ। सभी सुविधाएँ मुफ़्त हैं, और हॉलडायरी हमेशा मुफ़्त रहेगी।

इंटरनेट न हो तो?

बुकिंग चलती रहती है, नेटवर्क आते ही सिंक हो जाती है। इंटरनेट बिल्कुल न हो तो डायरी ऐप से खोलें: Android ऐप, या फ़ोन की होम स्क्रीन पर जोड़ा गया हॉलडायरी। ब्राउज़र टैब में खोलने के लिए इंटरनेट चाहिए।

फ़ोन खो जाए तो?

नए फ़ोन पर उसी मोबाइल नंबर या Google खाते से साइन‑इन करें, पूरी डायरी वापस आ जाती है।

ग्राहकों की जानकारी कौन देख सकता है?

सिर्फ़ आप, और आपकी जोड़ी हुई टीम। प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।