हमसे संपर्क करें

कोई दिक्कत या नया सुझाव ऐप से या ईमेल से बताएँ। हम 2 कामकाजी दिनों में जवाब देने की कोशिश करते हैं।

ऐप से (सबसे जल्दी)

  1. सेटिंग › मदद और सुझाव खोलें।
  2. दिक्कत बताएँ दबाएँ, या नए आइडिया के लिए नया फ़ीचर सुझाएँ।
  3. जो हुआ वह लिखें या बोलें। हो सके तो स्क्रीनशॉट जोड़ें, इससे हमें दिक्कत समझने में आसानी होती है।
  4. भेज दें। इंटरनेट न हो तो लिखी बात नेटवर्क आते ही पहुँच जाती है; स्क्रीनशॉट के लिए इंटरनेट चाहिए।

ईमेल से

info@datareef.ai पर हिन्दी या अंग्रेज़ी में लिखें। साथ में बताएँ:

हम 2 कामकाजी दिनों में जवाब देने की कोशिश करते हैं।
अपना OTP, PIN या किसी पेमेंट का पासवर्ड हमें कभी न भेजें। हॉलडायरी ये कभी नहीं माँगती।

हमें अपनी डायरी देखने दें

कोई दिक्कत ठीक करने के लिए हमें आपकी डायरी देखनी पड़े, तो मालिक सेटिंग › मदद और सुझाव › सहायता को दिखाएँ से 24 या 72 घंटे के लिए इजाज़त दे सकते हैं। सहायता टीम सिर्फ़ देख सकती है, कुछ बदल नहीं सकती, और ग्राहकों के फ़ोन नंबर छिपे रहते हैं। आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं, और हर बार देखने का रिकॉर्ड वहीं दिखता है।