बुकिंग बदलें, पक्की करें या रद्द करें

बुकिंग में बदलाव करें, पक्की या पूर्ण करें, पैसा लौटाकर या रखकर रद्द करें, और ग्राहक को भेजें।

बुकिंग को बुकिंग, कैलेंडर या होम से खोलें।

एक बुकिंग: बिल, भुगतान और बटन
एक बुकिंग: बिल, भुगतान और बटन

बदलें

पेंसिल (बदलें) दबाएँ, जो बदलना है बदलें और सहेजें दबाएँ। बुकिंग उन्हीं दामों पर रहती है जिन पर वह बनी थी: बाद में सामान्य किराया या सीज़न के दाम बदलने से वह नहीं बदलती। हॉल किराया सिर्फ़ मालिक या एडमिन बदल सकते हैं; मैनेजर और स्टाफ़ कमरों का रेट, ऐड-ऑन की क़ीमत और दूसरे चार्ज तभी बदल सकते हैं जब मालिक ने टीम सेटिंग में अनुमति दी हो, और इसकी जगह छूट दे सकते हैं (नीचे देखें)।

स्थिति

रद्द करना और फिर चालू करना मैनेजर, एडमिन और मालिक कर सकते हैं। बुकिंग पर दिखता है कि वह कब, किसने और क्यों रद्द की, और रिपोर्ट › कैंसल बुकिंग में सब एक जगह मिलती हैं।

ग्राहक को भेजें

अतिरिक्त शुल्क और छूट

बिल में शुल्क जोड़ें दबाएँ और सेवा, कमरे, पार्किंग या अन्य चुनें।

एक बुकिंग पर एक ही छूट होती है। बिल के नीचे छूट दें दबाएँ, रकम या प्रतिशत और कारण लिखें (मैनेजर और स्टाफ़ के लिए कारण ज़रूरी है)। छूट बिल के कुल (हॉल किराया, कमरे और ऐड-ऑन) पर गिनी जाती है, और GST छूट के बाद लगता है। मैनेजर और स्टाफ़ मालिक की टीम सेटिंग में तय सीमा तक छूट दे सकते हैं; उससे ज़्यादा के लिए एडमिन या मालिक चाहिए। कारण ग्राहक को कभी नहीं दिखता; बिल पर छूट अलग लाइन में दिखानी हो तो मालिक सेटिंग › वित्तीय · GST में ग्राहक के बिल पर छूट दिखाएँ चालू करें।

बिजली

बुकिंग पर हर मीटर का एक कार्ड है। आयोजन से पहले शुरुआती रीडिंग और बाद में आखिरी रीडिंग दबाएँ; हॉलडायरी यूनिट गिनकर बिल में शुल्क जोड़ देती है। मीटर का डायल आखिरी अंक से आगे घूम गया हो तो रोलओवर वाला बॉक्स चुनें।